यशराज फिल्म्स के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, 100 करोड़ हड़पने का लगाया आरोप
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को मशहूर फिल्म प्रोडक्शन यशराज फिल्म्स के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है. यह FIR आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा के नाम पर है. दरअसल यह शिकायत संगीत निर्माताओं और गीतकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र संस्था IPRS ने दर्ज कराई है. उन्होने रिपोर्ट में यशराज फिल्म्मस पर गलत तरीकों से IPRS के कलाकारों और संगीत निर्माताओं की संगीत रॉयल्टी जमा करके 100 करोड़ रुपये की कमाई का आरोप लगाया है.
