भारतीय मूल की टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का 21 साल की उम्र में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय मूल की कनाडाई टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का कनाडा में निधन हो गया है। मेघा का निधन बीते 24 नवंबर को हो गया। वह मात्र 21 साल की थीं। उनके माता-पिता ने उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर यह जानकारी दी है। उनकी मौत की वजह साफ नहीं है। उनके माता-पिता ने लिखा कि वह अचानक दुनिया छोड़कर चली गईं। उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है।