'साराभाई वर्सेज साराभाई' के इंद्रवदान साराभाई ने छेड़ी थी नेपोटिज्म पर बहस, वीडियो वायरल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
हाल के दिनों में बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर काफी बहस देखने को मिली है। फिल्म समीक्षक और फैंस इस तरह की चर्चाओं का हिस्सा बनते हैं। स्टार वन पर प्रसारित होने वाला टेलीविजन शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के अहम पात्र इंद्रवदान साराभाई ने काफी पहले नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय प्रकट कर दी थी। इस शो में इंद्रवदान के किरदार को अभिनेता सतीश शाह ने निभाया था। इस शो का उनका पुराना वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया है।