ड्रग्स मामले में पूछताछ, ईडी के दफ्तर पहुंचे पुरी जगन्नाध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया ईडी ने चार साल पुराने ड्रग्स मामले में टॉलीवुड के कई अभिनेताओं और निर्देशकों को समन जारी किया था। मामले में निर्देशक पुरी जगन्नाध ईडी अधिकारियों के सामने पहुंचे हैं। 2017 में तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग ने 30 लाख रुपये का ड्रग्स जब्त करने के बाद 12 मामले दर्ज किए थे। बाद में ईडी ने आबकारी विभाग के मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।
