अश्लील तस्वीरों की शिकायत पर इंस्टाग्राम ने सस्पेंड किया सिंगर का ही अकाउंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India glitz
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से कुछ पुरुष यूजर्स के द्वारा उन्हें अश्लील तस्वीरें भेजी जा रही थीं। इस बारे में गायिका ने इंस्टाग्राम से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इसके बाद उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया गया। यह जानकारी सामने आने के बाद उनके फैंस इंस्टाग्राम की नीतियों पर भी सवाल उठा रहे हैं।
