इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंटरपोल ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ ‘‘रेड कॉर्नर नोटिस’’ जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस ने दो पुराने मामलों में 30 मई को बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग की थी। बराड़ फिलहाल कनाडा में रहता है। गैंगस्टर से आतंकवादी बना हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा के खिलाफ भी नोटिस जारी किया।
