भूख हड़ताल पर बैठने वाले ईरानी फिल्म निर्माता जफर पनाही जमानत पर रिहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DC news now
ईरानी फिल्ममेकर जफर पनाही ने तेहरान की एविन जेल में भूख हड़ताल शुरू की थी, जिसके दो दिन बाद वो जेल से रिहा किए गए। हिरासत के विरोध में उन्होंने भूख हड़ताल की थी। इसकी जानकारी उनकी पत्नी तहरेह सईदी ने सोशल मीडिया पर दी। उन्हें जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया गया और 6 साल की सजा हुई। हालांकि, 2011 की इस सजा को कभी लागू नहीं किया गया था।
