बेटे बाबिल के साथ फिल्म में काम करना चाहते थे इरफान, कर ली थी पूरी प्लानिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: pinkvilla
इरफान खान के निधन को भले ही एक साल पूरा होने वाला हो लेकिन उनके करीबी और फैंस उन्हें गाहे-बगाहे याद करते रहते हैं। इरफान की पत्नी सुतापा और बेटे बाबिल अक्सर उनसे जुड़ीं यादें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में सुतापा ने बताया कि इरफान, बाबिल के साथ फिल्म में काम करना चाहते थे, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।