x

इरफान खान के निधन के बाद उनकी पत्नी ने जारी किया इमोशनल बयान, कहा बस एक शिकायत रहेगी

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के निधन के बाद उनके परिवार ने शुक्रवार को एक इमोशनल बयान जारी कि है जिसमें उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने कहा कि यह कोई नुकसान नहीं है यह एक लाभ है। उन्होंने जो हमें सिखाया है अब हम उसे लागू करेंगे। आगे कहा कि बस उनसे एक शिकायत रहेगी कि उन्होंने हमें जिंदगीभर के लिए बिगाड़ दिया है। हां आंसू बहेंगे, जब हम उनका पसंदीदा पेड़ रातरानी उस जगह लगाएंगे, जहां उन्हें दफनाया गया।