अमिताभ बच्चन को भा गई इरफान खान के बेटे की फिल्म 'काला'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल की पहली फिल्म 'काला' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए तरस रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म की राह देख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म की सराहना की और सोशल मीडिया पर इसकी मेकिंग का एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट कर निर्देशक अवनिता दत्त को शुभकामनाएं दीं।