इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' रिलीज के लिए है तैयार- निर्देशक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिवंगत अभिनेता इरफान खान को गुजरे एक साल से अधिक हो चुके हैं। बीते गुरुवार को इस अभिनेता की पहली पुण्यतिथि थी। इरफान एक संजीदा अभिनेता माने जाते थे, जो किसी भी किरदार को बहुत शिद्दत से निभाते थे। अब जानकारी सामने आ रही है कि इरफान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' रिलीज के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है।