रूस में पुष्किन पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे इरशाद कामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: bharat sarathi
गीतकार और कवि इरशाद कामिल रूस में पुष्किन पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। इरशाद ने इस पर खुशी जताई। पुष्किन पुरस्कार, साहित्यिक उत्कृष्टता के लिए दिया जाने वाला रूसी राज्य सम्मान है। उन्हें 7 नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। 3 नवंबर को वह मास्को जाएंगे। इरशाद कामिल पुश्किन प्राइज जीतने वाले पहले भारतीय लिरिक्स राइटर हैं। इससे पहले किसी भी भारतीय गीतकार को इस पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया।
