क्या 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से फिल्मों में कदम रख रहे इब्राहिम खान?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले काफी समय से दर्शक सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की पहली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और अब दर्शकों का यह इंतजार खत्म होने वाला है। सैफ की बेटी सारा अली खान के बाद उनका बेटा इब्राहिम भी फिल्मी दुनिया में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। सुनने में आ रहा है कि इब्राहिम, करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़ गए हैं।