बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं ईशा देओल, खुद किया खुलासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेत्री ईशा देओल ने लंबे समय से पर्दे से दूरी बनाई हुई थी। अब वह बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। खुद एक हालिया इंटरव्यू में 39 वर्षीया ईशा ने इस खबर पर अपनी मुहर लगाई है। उनका कहना है कि वह कई फिल्मों की कहानियां पढ़ रही हैं और जल्द ही किसी फिल्म का ऐलान करेंगी। ईशा दोबारा अपनी फिल्मी पारी शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।