बर्थडे स्पेशल: कभी मुफलिसी में बीता जैकी चेन का बचपन, आज हैं 3000 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NPR
200 से ज्यादा एक्शन कॉमेडी फिल्में कर चुके अभिनेता जैकी चेन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 1954 को हॉन्गकॉन्ग में हुआ था। 8 साल की उम्र से चाइनीज फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम शुरू किया। करीब 3000 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक जैकी का शुरुआती जीवन गरीबी में गुजरा लेकिन 2016 में फोर्ब्स के मुताबिक वे दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फीस पाने वाले सितारे रहे।
