टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन अभिनीत 'गणपत' में जैकी श्रॉफ भी आएंगे नजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन काफी समय से फिल्म 'गणपत' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में दोनों कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर अगले साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब फिल्म से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में टाइगर के पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।