फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' का रीमेक बनाएंगे जैकी भगनानी!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
निर्माता जैकी भगनानी बतौर प्रोड्यूसर फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' का रीमेक बनाएंगे। फिल्म के डायरेक्शन के लिए रवि उदयावर चुने गए हैं, जिन्होंने श्रीदेवी स्टारर 'मॉम' डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में विक्की कौशल और कृति सैनन को लिया जा सकता है। मूल फिल्म से आर माधवन और दिया मिर्जा इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा होना फिलहाल बाकी है।
