200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में ED के सामने पेश नहीं हुईं जैकलीन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। हाल में फिल्मों के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। 200 करोड़ रुपये के एक धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में उनसे घंटों पूछताछ की थी। आज उन्हें इस मामले में ED के सामने पेश होना था। बताया जा रहा है कि जैकलीन अपना बयान दर्ज कराने के लिए ED के ऑफिस नहीं पहुंच पाई हैं।