जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से राहत, मिली दुबई जाने की परमिशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Satlok Express
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को दुबई जाने की अनुमति दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, जैकलीन ने कोर्ट से दुबई में एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने फैसला सुनाने के लिए दो दिन लिए और उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी। 200 मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपित अभिनेत्री 27 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक कॉन्फ्रेंस अटेंड करेंगी।
