जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना काल में मदद के लिए लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपने चरम पर है। सरकार के साथ कई समाजसेवी संस्थाएं लोगों की मदद में जुटी हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई कलाकार भी आम लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि देश की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना काल में मदद के लिए YOLO फाउंडेशन लॉन्च किया है। अभिनेत्री जैकलीन ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी शेयर की है।