जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर को डेट करने की खबरों को किया खारिज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ की है। यह मामला तिहाड़ जेल के अंदर से रंगदारी वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है, जिन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। हाल में सुकेश के वकील ने मीडिया को बताया था कि जैकलीन उनके मुवक्किल को डेट कर रही थीं। अब अभिनेत्री ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।