जैकलीन फर्नांडीज ने शेयर किया अपनी हॉलीवुड फिल्म का पोस्टर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। आठ महिला फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टाइटल 'टेल इट लाइक ए वूमन' है। एक्ट्रेस ने पोस्टर शेयर करते हुए प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर गर्व जताया। पोस्टर में जैकलीन के साथ मार्गेरिटा बाय, ईवा लोंगोरिया, कारा डेलेविंगने, ऐनी वतनबे, जेनिफर हडसन और मार्सिया गे हार्डेन भी नज़र आ रही हैं।
