जैकलिन फर्नांडीज करेंगी हॉलीवुड में डेब्यू, इस दिलचस्प फिल्म में आएंगी नजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पिछले कुछ समय में कई बॉलीवुड कलाकार हॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब बॉलीवुड अदाकारा जैकलिन फर्नांडीज भी हॉलीवुड की उड़ान भरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। हाल ही में खबर आई है कि जैकलिन ने अपना पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। उनकी इस फिल्म को 'वीमेन स्टोरीज' नाम दिया गया है। यह एक एंथोलॉजी फीचर फिल्म होगी। इसे छह महिला निर्देशक तैयार करेंगी।