'द घोस्ट' से जैकलीन आउट, नागार्जुन के साथ दिखेंगी सोनल चौहान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जैकलीन फर्नांडिस को फिल्म 'द घोस्ट' से निकाला गया। फिल्म में जैकलीन, नागार्जुन के साथ दिखने वाली थीं। बता दें उनकी जगह अब ये ऑफर सोनल चौहान को दिया गया है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म में नागार्जुन के अपोजिट सोनल एकदम सटीक रहेंगी। सोनल और नागार्जुन की जोड़ी फ्रेश है। सोनल की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। ऐसे में सबका मानना है कि ये केमिस्ट्री खूब जमेगी।
