आज है दक्षिण भारतीय सिनेमा के 'जग्गू दादा' यानी जगपति बाबू का जन्मदिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज अभिनेता जगपति बाबू का जन्मदिन है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के 'जग्गू दादा' 30 सालों से अधिक समय से फिल्में कर रहे हैं। उन्होंने कन्नड़, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। उनका पूरा नाम वीरामचनेनी जगपति चौधरी है। वो निर्देशक वीबी राजेंद्र प्रसाद के बेटे हैं। उन्होंने 1989 में तेलुगु फिल्म सिम्हा स्वप्न से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक करीब 120 फिल्में की हैं।
