जय भानुशाली के परिवार को उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pinkvilla
जय भानुशाली और माही विज को उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी है। कपल ने कुक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। माही ने अपने ट्वीट्स में मुंबई पुलिस को टैग किया था। हालांकि, उन्होंने ट्वीट्स डिलीट कर दिए। जय ने बताया कि कुक ने कहा था कि, '200 बिहारी लाकर खड़ा कर दूंगा।' बकौल जय, "कुक नशे में था। मैं अपने लिए नहीं बल्कि अपनी बेटी के लिए परेशान हूं।"
