मां श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' नहीं देख सकती जान्हवी, खुद बताई वजह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
श्रीदेवी ने फिल्म 'चालबाज' से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता हो, पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर अपनी मां की यह फिल्म नहीं देख सकती। खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है। उन्होंने कहा, "मैंने बचपन में जब भी 'चालबाज' देखने की कोशिश की, मेरे दिल को बहुत ठेस पहुंची। मुझे लगता था कि लोग मेरी मां के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं।" इसी कारण वह यह फिल्म नहीं देख पाती।