फोर्ब्स की 30 साल से कम उम्र के प्रभावशाली युवाओं की लिस्ट में शामिल जन्नत जुबैर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अभिनेत्री जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का नतीजा है कि वह इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। अब उन्होंने फोर्ब्स की अंडर 30 एशिया लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। खुद जन्नत ने यह जानकारी दी है। इसके चलते उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। जन्नत जुबैर ने इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया है।
