कोविड 19 से आज पूरा देश लड़ रहा...इस कॉलरट्यून के पीछे किसकी है आवाज? जानिए
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: social media
इस वक्त भारत पर कोरोना ने कहर बरपा रखा है। वहीं भारत दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। मार्च से कोरोना जागरुकता के लिए एक कोरोना कॉलरट्यून आपने सुनी होगी लेकिन ये आवाज किसकी है ये भी आपके मन में आया होगा। दरअसल ये आवाज जसलीन भल्ला की है, जो एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत खेल पत्रकार के तौर पर की थी।
