बर्थडे स्पेशल: चेहरे के दाग-धब्बों के कारण नहीं मिल रहा था जैस्मिन को काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
दिल से दिल तक और नागिन जैसे कई पॉपुलर टेलीविजन शोज में नजर आ चुकीं जैस्मिन भसीन आज पूरे 31 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद वो कई तमिल फिल्मों का हिस्सा रही। देश भर में पहचान हासिल कर चुकीं एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। साल 2011 में तमिल फिल्म वानम से एक्टिंग डेब्यू किया।
