जैसन मोमोआ ने ‘अक्वामैन’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
डीसी फैनडम से पहले डीसी कॉमिक्स के चर्चित किरदार अक्वामैन की दूसरी फिल्म ‘अक्वामैन एंड द लास्ट किंगडम’ की पहली झलक सामने आ गई हैं। फिल्म के हीरो जैसन मोमोआ ने इसकी शूटिंग शुरू करने से पहले फिल्म में अपने किरदार की झलक अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। पहली बार फिल्म ‘जस्टिस लीग’ में नजर आए अक्वामैन पर डीसी कॉमिक्स की पहली फिल्म ‘अक्वामैन’ तीन साल पहले रिलीज हुई थी।
