संगीत सेरेमनी का वीडियो आउट, संजना संग बुमराह का रोमांटिक डांस वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
जसप्रीत बुमराह ने बीते दिनों टीवी एंकर संजना गणेशन संग शादी रचाई। अब कपल का एक रोमांटिक डांस वीडियो सामने आया है। जिसे बुमराह ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये वीडियो उनके संगीत सेरेमनी का है। वीडियो में दोनों बेहद रोमांटिक में डांस करते दिख रहे हैं। दोनों किसी फिल्मी सॉन्ग की तरह डांस करते दिख रहे हैं। दोनों के चाहने वालों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।
