जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना ने दायर की कोर्ट में पेश होने से स्थायी छूट के अनुरोध वाली याचिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जावेद अख्तर संग मानहानि मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने से स्थायी छूट के अनुरोध वाली याचिका दायर की। कंगना ने कहा कि उन्हें शूटिंग के लिए देश-विदेश की यात्राएं करनी पड़ती हैं। उनकी शूटिंग रूकने से प्रोडक्शन हाउस को आर्थिक क्षति पहुंचेगी। कंगना ने आश्वस्त किया कि उनकी गैर-मौजूदगी कार्यवाही में अड़चन पैदा नहीं करेगी। वो अपने वकील के माध्यम से पेश होंगी।
