Javed Akhtar ने गृह मंत्रालय को लेकर लिखी ऐसी बात, यूजर्स लगा रहे जमकर क्लास
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
गीतकार जावेद अख्तर ने गृह मंत्रालय पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। जावेद अख्तर ने ट्वीट में लिखा- 'जब देश कोरोना के अलावा मजदूरों के पलायन, बेरोजगारी और भूखभरी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। हमारा गृह मंत्रालय उन लोगों को गिरफ्तार करने में व्यस्त है, जिन्होंने सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उसकी प्राथमिकताएं शेष भारत से अलग हैं।'