जमीन विवाद में फंसी जया बच्चन, कोर्ट ने हाजिर होने का दिया निर्देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hindustan news hub
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन पर जमीन का सौदा करके पैसा लेकर बात से मुकरने का आरोप लगा है। जया बच्चन की भोपाल के सेवानिया गोंड गांव में पांच एकड़ जमीन है। जिसको जया बच्चन बेचने के लिए पूर्व विधायक जितेंद्र डागा के बेटे अनुज डागा से सौदा की थी। उनके बीच ये बात हुई थी कि अनुज डागा जया बच्चन को प्रति एकड़ जमीन की कीमत एक करोड़ रूपये देंगे।
