Jaya Bachchan 7 सालों बाद कर रहीं कमबैक, पहली बार करेंगी मराठी फिल्म में काम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन लगभग 7 साल के बाद एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं. जया बच्चन पहली बार मराठी फिल्मों में काम करते दिखेंगी. यह फिल्म मराठी निर्देशक गजेंद्र अहिरे के निर्देशन में बन रही है. गजेंद्र ने शेवरी, अनुमति और द साइलेंस बीइंग क्रिटिकल जैसी कई फिल्में डायरेक्ट की हैं. अब तक वे करीब 50 मराठी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं. इस फिल्म की शूटिंग केवल 20 दिनों में पूरी होगी.