फैन की ऐसी हरकत से सहमी जेनिफर लोपेज, बेन एफ्लेक ने मारा धक्का, विडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
सिंगर जेनिफर लोपेज और एक्टर बेन एफ्लेक की जोड़ी 18 साल बाद एक साथ वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची। इवेंट खत्म होने के बाद दोनों एयरपोर्ट पहुंचे तो बेन की एक फैन से झड़प हुई। ये फैन जेनिफर के पास आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। बैन को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई और उन्होंने उस व्यक्ति को जेनिफर से दूर कर दिया।
