जाह्नवी की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' का नया गाना 'डोरी टूट गईयां' रिलीज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: youtube
फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से जाह्नवी कपूर का नया गाना 'डोरी टूट गईयां' रिलीज हो गया है। इस गाने में जाह्नवी और उनक सपनों के बीच के जंग को दिखाया गया है। इस गाने को रेखा भारद्वाज ने गाया है। कौसर मुनीर ने इसके बोल लिखे हैं। अमित त्रिवेदी ने इसकी कंपोजीशन की है। गाने को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा, 'अपने सपनों को कभी मत छोड़ना'।