'झुंड' का ट्रेलर रिलीज, फुटबॉल से झुग्गियों के बच्चों की किस्मत बदलेंगे अमिताभ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अमिताभ बच्चन काफी समय से स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड' को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में दर्शकों से मुखातिब होगी। इस फिल्म के टीजर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। अब फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें अमिताभ का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। वह एक ऐसे फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखे हैं, जो झुग्गियों में रहने वाले गरीब बच्चों को फुटबॉल सीखाने की ठान लेते हैं।