जिया खान की बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- साजिद खान ने जिया से कपड़े उतारने को कहा था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साजिद खान ने जिया खान से कहा था 'टॉप उतारो'। ये खुलासा एक्ट्रेस की बहन ने किया। जिया खान की डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' का दूसरा एपिसोड सामने आया। जिसमें करिश्मा कह रही हैं, 'जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थी और साजिद ने उसे टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसने कहा कि अभी से यह सब हो रहा है। वह घर आकर खूब रोई थी।'
