'पंचायत 2' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
वेब सीरीज 'पंचायत 2' हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया। पहले सीजन की तरह इसके दूसरे सीजन में भी अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अपनी छाप छोड़ी है। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी आई है। 'पंचायत 2' में लोगों का दिल जीतने के बाद जितेंद्र नेटफ्लिक्स की फिल्म 'जादूगर' में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस संबंध में आधिकारिक ऐलान कर दिया है।