'स्टार ट्रेक' और 'ट्वाइलाइट जोन' फेम अभिनेत्री जोआन लिनविल का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में जन्मीं हॉलीवुड एक्ट्रेस जोआन लिनविल का 21 जून को 93 साल की उम्र में निधन हुआ। लिनविले 1950 से 1980 के दशक तक टेलीविजन का एक प्रमुख केंद्र रहीं। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों और टीवी शो में काम किया। इनमें 'स्टूडियो वन', 'क्राफ्ट थिएटर' और 'अल्फ्रेड हिचकॉक प्रेजेंट्स' जैसी सीरिज शामिल थी। लिनविले ने 1962 में निर्देशक मार्क रिडेल से शादी की। उनके दो बच्चे एमी और क्रिस्टोफर रिडल हैं।
