'एक विलेन रिटर्न्स' के शूटिंग में व्यस्त जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी पहली बार मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के जरिए स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। महामारी के बीच शूटिंग जारी है। उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सेट पर देखा गया। इस दौरान जॉन ब्राउन शर्ट और ट्राउजर पहने दिखे। वहीं, दिशा हाई वेस्ट जींस और ब्लैक टॉप में नजर आईं। फिल्म में अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया की भी अहम भूमिका है।
