प्रभास अभिनीत 'सालार' में जॉन अब्राहम खलनायक के किरदार में आ सकते हैं नजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिग्गज अभिनेता प्रभास की मौजूदगी से ही किसी फिल्म का महत्व बढ़ जाता है। इस अभिनेता ने अपने अभिनय और एक्शन से प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। प्रभास इस साल अपनी पैन इंडिया फिल्म 'सालार' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म के लिए बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को अप्रोच किया गया है। खबरों की मानें तो जॉन इस फिल्म में खलनायक के किरदार में नजर आ सकते हैं।