जॉन अब्राहम फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान हुए घायल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी आगामी फिल्म 'अटैक' के प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए थे। अब जॉन अपनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते वक्त घायल हो गए हैं। इस दिग्गज अभिनेता ने खुद फोटो और वीडियो शेयर करके शूटिंग के दौरान खुद के घायल होने की जानकारी दी है। फिल्म में एक्शन सीन शूट करते वक्त जॉन को चोट लगी, जिसके कारण उनके सिर से खून बहने लगा था।