जॉन अब्राहम बनाएंगे मलयालम फिल्म 'अय्यापनम कोशियम' का हिंदी रीमेक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जॉन अब्राहम ने अपने प्रोडक्शन हाउस जेए एंटरटेनमेंट के बैनर तले मलयालम फिल्म 'अय्यापनम कोशियम' का हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा की। लॉकडाउन खत्म होते ही फिल्म का निर्माण शुरू होगा। मूल फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, बीजू मेनन, गौरी नंदा, अन्ना राजन और रंजीत ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। जॉन ने कहा, 'हमें भरोसा है कि कोरोना से उभरकर हिंदी फिल्म जगत जल्द ही कुशल और मनोरंजक प्रोजेक्टों संग वापसी करेगा।
