'सत्यमेव जयते 2' में ट्रिपल रोल में दिखेंगे जॉन अब्राहम, 25 नवंबर को आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: glamsham
जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' 25 नवंबर को रिलीज़ होगी। ट्रेलर 25 अक्टूबर को जारी हुआ था। डायरेक्टर मिलाप जवेरी के मुताबिक, जॉन इसमें ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। उनके किरदार के नाम 'सत्या', 'जय' और 'दादा साहब आजाद' हैं। 'सत्या' पॉलिटिशयन है और 'जय' पुलिस ऑफिसर। दोनों सगे भाई हैं। वो अपने पिता 'दादा साहब आजाद' के भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का सपना पूरा करेंगे।
