कोरोना वायरस के कारण जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज टली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: uttarpradesh
देश में कोरोना वायरस के मामलों में अत्यधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसका व्यापक असर मनोरंजन जगत पर पड़ा है। इससे कई फिल्मों के प्रोजेक्ट और रिलीज डेट को स्थगित किया जा चुका है। अब जानकारी सामने आ रही है कि जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण टाल दिया गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी दी है।