बर्थडे स्पेशल: गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़कर सड़कों पर पेन बेचा करते थे जॉनी लीवर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन जॉनी लीवर आज 64 साल के हो गए। अपनी अदाकारी से करोड़ों लोगों को हंसाने वाले जॉनी का जन्म 14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में हुआ। उनके पिता प्रकाश राव जनमूला हिंदुस्तान लीवर की फैक्ट्री में काम करते थे। एक वक्त आया जब जॉनी ने आर्थिक तंगी की वजह से अपनी स्कूली पढ़ाई बीच में छोड़ दी और पेन बेचने का काम शुरु किया।
