जुबिन नौटियाल अगले महीने दुबई में पेश करेंगे पहला लाइव कंसर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Concerty
10 साल पहले म्यूजिक रियलिटी शो ‘एक्स फैक्टर’ में दिख चुकेजुबिन की गिनती अब हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा गायकों में होती है, जिनकी आवाज ओरिजनल है और जो दूसरे किसी गायक की कॉपी कम ही करते हैं।कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही जुबिन अब स्टेज शोज के लिए भी खुद को तैयार कर चुके हैं। दुबई में उनका पहला स्टेज शो अगले महीने होने जा रहा है।
